Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: अंतरराष्ट्रीय जूडो में चयनित दृष्टिहीन जयदेव को मदद की आस

Advertisement
Advertisement
Sindri : सिंदरी (Sindri ) बलियापुर प्रखंड के बाघमारा, हीरकटांड़ निवासी 30 वर्षीय दृष्टिहीन जयदेव गोराई का अंतरराष्ट्रीय जूडो में चयन होने से लोगों में खुशी का माहौल है.  हालांकि कमजोर आर्थिक स्थिति जयदेव की प्रतिभा की उड़ान के आड़े आ रही है. प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जयदेव को अजरबैजान जाना है. इसके लिए उसे 1 लाख 65 हजार रुपये की जरूरत है. यह खर्च को उठाने में उसके परिवार वाले सक्षम नहीं हैं. जयदेव ने लोगों से मदद की गुहार लगाई है,ताकि वह झारखंड का नाम रोशन कर सके. उनके पिता पशुपति गोराई मजदूरी कर किसी तरह घर चलाते हैं. जूडो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बाकू अज़रबैजान जाने का खर्च उसके परिवार वाले नहीं उठा सकते. इधर जयदेव को प्रतियोगिता में भेजने के लिए शुक्रवार 9 सितंबर को बाघमारा की मुखिया कल्पना गोराई, पूर्व मुखिया संजीत गोराई, मिलन गोराई, अशोक गोराई, उत्तम महतो, अनिल चालक, बमकेश गोराई, मानिक गोराई, राकेश बाउरी आदि ने विभिन्न गांवों में घर घर जाकर सहयोग राशि इकट्ठा किया. परिवार के लोगों ने सहयोग राशि के लिए मोबाइल नंबर 9572781534 पर संपर्क करने की अपील की है. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-three-day-junior-state-basketball-championship-begins-in-sindri/">धनबाद

: सिंदरी में तीन दिवसीय जूनियर स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप शुरू [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही