Search

 
 
 

धनबाद : रिम्स में भर्ती संजीव सिंह को दवा नहीं दे रहा अस्पताल प्रबंधन- अधिवक्ता जावेद

 

संजीव के वकील ने कोर्ट में आवेदन देकर की शिकायत

Dhanbad : धनबाद के जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखिलेश कुमाऱ की अदालत ने पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या के मामले की 14 अगस्त सोमवार को सुनवाई की. सुनवाई के दौरान संजीव सिंह की ओर से उनके अधिवक्ता मो. जावेद ने आवेदन देकर कोर्ट को बताया कि हाईकोर्ट के आदेश पर संजीव सिंह को इलाज के लिए 11 अगस्त को रांची के रिम्स में भर्ती किया गया है. लेकिन वहां उनके मुवक्किल का सही तरीके से इलाज नहीं हो पा रहा है. 12 अगस्त  को रिम्स के डॉक्टर ने संजीव को दवा लिखी थी, लेकिन अस्पताल में उक्त दवा उपलब्ध नही है. रिम्स प्रबंधन ने यह लिखित में भी दिया है, संजीव सिंह दो दिनों से बिना दवा के हैं. ऐसे मे उनका वहां जिंदा रह पाना मुश्किल है. अधिवक्ता ने आरोप लगाया कि सरकार के दबाब में रिम्स प्रशासन दवा नहीं दे रहा है. अधिवक्ता ने कोर्ट  से पूछा कि क्या दवा लेने के लिए भी हाईकोर्ट जाना होगा. एसएनएमसीएच धनबाद मे जांच की व्यवस्था  नही है और रांच के रिम्स में दवा नही है. ऐसे में तो मरीज बिना इलाज के ही मर जाएगा.

शूटर कुर्बान ने अभिलेख मंगवाने का किया आग्रह

इस मामले में जेल में बंद शूटर कुर्बान अली की ओर से कोर्ट में आवेदन देकर पुलिस से अभिलेख मंगवाने की प्रार्थना की गई. अवेदन में पूछा गया कि घटना के दिन स्टील गेट पर ट्रैफिक पुलिस के कौन-कौन जवान ड्यूटी में थे. इस पर अदालत ने अभियोजन से प्रतिउत्तर मांगा है. यह भी पढ़ें : अपडेट">https://lagatar.in/update-clash-between-two-groups-over-supremacy-in-coal-theft-in-dhanbads-jorapokhar-youth-killed/">अपडेट

: धनबाद के जोड़ापोखर में कोयला चोरी में वर्चस्व को लेकर दो गुटों में संघर्ष, युवक की हत्या [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही