Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद के अस्पताल कोरोना मरीजों के उपचार को तैयार, हुआ मॉक ड्रिल

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) कोरोना की आशंका को लेकर राज्य सरकार के निर्देश पर 1 अप्रैल शनिवार को सिविल सर्जन आलोक विश्वकर्मा व उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार की मौजूदगी में धनबाद के सरकारी व गैर सरकारी अस्पतालों में मॉक ड्रिल किया गया. मॉक ड्रिल में शहर के एसएनएमएमसीएच, सदर अस्पताल, रेलवे हॉस्पिटल, जालान अस्पताल और अशर्फी हॉस्पिटल शामिल हैं. इन तमाम अस्पतालों में ऑक्सीजन की व्यवस्था, वार्डो की स्थिति व कोरोना से निपटने के लिए विशेष उपकरणों की जांच की गई. मॉक ड्रिल के तहत कोविड-19 मरीज के सदर अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी मुस्तैद हो गए. पहले से ही पीपीई किट पहने डॉक्टर तत्काल बाहर निकले और एंबुलेंस में बैठे कोविड-19 के पास पहुंच गए. डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों ने पहले मरीज के शरीर के तापमान का परीक्षण किया. फिर मरीज के शरीर व कपड़ों पर दवा व सैनिटाइजर का छिड़काव कर कोविड-19 वार्ड ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोबारा परीक्षण कर मरीज को बेड उपलब्ध कराया व दवा दी गई. मौके पर मौजूद सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर आज जिले के कोविड-19 अस्पतालों में मॉक ड्रिल कराया गया. सभी अस्पतालों में पूरी तैयारी दिखी. डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मी के साथ ऑक्सीजन प्लांट और जरूरी उपकरण भी मौजूद हैं. सदर अस्पताल भी कोरोना मरीजों के उपचार के लिए पूरी तरह तैयार हैं. उन्होंने बताया कि देश में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखकर केंद्र सरकार की ओर से सभी राज्यों को निर्देश जारी किया गया है. 31 मार्च को देश भर में 3000 पॉजिटिव केस दर्ज हुए हैं. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही