Search

 
 
 

धनबाद:  फरवरी में परेशान कर रही तीखी धूप व धूल भरी हवा

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) जिले के तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है. विगत 24 घंटों में धनबाद जिले का तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़ा. अधिकतम तापमान फिर 33 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. दिन के समय तीखी धूप खिली, जिसने ज्यादा परेशान नहीं किया. मगर धूल भरी हवाओं ने खूब झकझोरा. हवाओं के साथ पेड़ पौधों के सूखे पत्ते दिनभर सड़कों पर उड़ते देखे गए.

  48 घंटे बाद तापमान में होगी वृद्धि

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में अगले दो दिन न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. लेकिन इसके बाद अगले तीन दिनों में जिले के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना जताई गई है. इस दौरान आसमान साफ रहने, धूप खिलने और मौसम शुष्क रहने की भी संभावना जताई गई है.

   उत्तर-पूर्वी बिहार व आसपास बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पूर्वी बिहार और उसके आसपास एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बना हुआ है. दूसरी ओर एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयन रीजन और इसके आसपास के मैदानी इलाकों में 28 फरवरी से बनने की संभावना है. ये झारखंड पर ज्यादा प्रभावी नहीं हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही