Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: बार एसोसिएशन चुनाव में होटल कल्चर पर लगेगी रोक : चुनाव समिति

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  धनबाद बार एसोसिएशन में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए गठित चुनाव कमेटी ने आज बड़ी घोषणा की है. चुनाव समिति के अध्यक्ष एससी मल्लिक, देवी शरण सिन्हा तथा अरुण कुमार तिवारी ने संयुक्त रूप से मीडिया से बातचीत में कहा कि इस बार बार एसोसिएशन का चुनाव मिसाल बनेगा और मतदाताओं को रिझाने के लिए होटल कल्चर पर पूर्णतः रोक लगाई जाएगी. उन्होंने कहा कि शीघ्र ही चुनाव समिति मॉडल रूल ऑफ कंडक्ट लाने वाली है, जिसका उल्लंघन करने वाले प्रत्याशी अपने बुरे परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहेंगे. उन  पर दंडात्मक कार्रवाई के साथ उनका नामांकन तक भी रद्द किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि सदस्यों की मतदाता सूची 30 अप्रैल के बाद प्रकाशित की जाएगी. 30 अप्रैल तक सदस्यों को दिसंबर 2022 तक का मासिक शुल्क जमा करने का समय दिया गया है. मासिक शुल्क रविवार के दिन भी जमा किया जा सकता है.

   अध्यक्ष, सचिव वकोषाध्यक्ष के खिलाफ डिस्ट्रेस वारंट 

धनबाद:  धनबाद बार एसोसिएशन में चेंबर आवंटन को लेकर मनमानी के खिलाफ अधिवक्ता विजय कुमार ने उपभोक्ता फोरम का दरवाजा खटखटाया है. अधिवक्ता की शिकायत पर उपभोक्ता फोरम ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, सचिव तथा कोषाध्यक्ष के खिलाफ डिस्ट्रेस वारंट जारी करने का आदेश दिया है. चेंबर नहीं मिलने से क्षुब्ध अधिवक्ता ने उपभोक्ता फोरम में वर्ष 2018 में एक मुकदमा किया था. फोरम में विजय कुमार द्वारा कहा गया था कि वर्ष 2015 के 30 अप्रैल को उसने धनबाद बार एसोसिएशन में दो ड्राफ्ट के माध्यम से डेढ़ लाख रुपए चेंबर के लिए जमा किया था. एसोसिएशन द्वारा 37 लोगों को चेंबर आवंटित किया गया, परंतु उसे न तो चेंबर दिया गया और न ही पैसे वापस किये गए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही