Search

 
 
 

धनबाद : धनसार में होटल संचालक को मारपीट कर किया जख्मी

 
Dhanbad : धनबाद के धनसार थाना क्षेत्र के चांदमारी रोड स्थित मां लक्ष्मी होटल के संचालक ओमप्रकाश चौधरी पर बुधवार की शाम 5 से 7 की संख्या में आए बदमाशों ने मारपीट की. होटल में रखे सामान को फेंक दिया. होटल संचालक के दो बेटों के साथ भी मारपीट की और उनका फोन तोड़ दिए. हमले के बाद सभी युवक चांदमारी की ओर भाग गए. होटल संचालक ने 100 नंबर डायल कर पुलिस को घटना की जानकारी दी. समाचार लिखे जाने तक पुलिस नहीं पहुंची थी. जोड़ा फाटक में रहने वाले ओमप्रकाश चौधरी विगत कई वर्षों से चांदमारी रोड में होटल चला रहे हैं. उन्होंने बताया कि शाम में वह होटल में ग्राहकों के लिए खाना बना रहे थे. इसी दौरान 5 से 7 की संख्या में बदमाश आए और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी. सामान इधर-उधर फेंक दिए. जाते समय बदमाशों ने 10 दिनों के भीतर दुकान में आग लगा देने, अपहरण कर लेने व हत्या करने की धमकी दी है. उन्होंने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है. बदमाश कौन थे इसकी भी जानकारी उन्हें ठीक से नहीं है. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-floating-solar-plants-will-be-installed-on-dvc-dams-chairman///////">बोकारो

: डीवीसी के बांधों पर फ्लोटिंग सोलर प्लांट लगाए जाएंगे- चेयरमैन 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही