Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : होटल कर्मी का शव रस्सी से झूलता मिला

Nirsa: निरसा (Nirsa) निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुगमा मोड स्थित दिलीप होटल में कार्यरत कर्मी बिमल राय का शव रस्सी से झूलता पाया गया. फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने की बात सामने आयी है.  पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज कर मामले की तहकीकात करने में जुट गयी है. बताया जाता है कि गुरुवार 7 जुलाई को सुबह करीब 9 बजे साफ-सफाई करने होटल पहुंची महिला कर्मी को अंदर से कमरा बंद मिला. आवाज देने के बाद भी जब अंदर से कोई आवाज नहीं मिली तो महिला कर्मी ने होटल मालिक को खबर दी.

  पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर निकाला शव

सूचना मिलते ही होटल मालिक दिलीप मुगमा मोड़ स्थित होटल पहुंचा. कमरे को बंद देखकर काफी आवाज लगायी.  परंतु अंदर से कोई जवाब नहीं मिला. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए होटल मालिक ने पुलिस को सूचना दी. खबर फैली तो लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. तब तक पुलिस भी पहुंची. पुलिस ने भी देर तक आवाज लगाई, परंतु अंदर से कोई जवाब नहीं मिला. थक हारकर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया. अंदर पंखे से रस्सी के सहारे होटल कर्मी बिमल का झूलता शव मिला.

    12 वर्ष से होटल में काम कर रहा था

पूर्व मुखिया बिमल रवानी का कहना था कि वह 12 वर्षो से दिलीप होटल में कार्यरत था. वह कहां से आया था, यह जानकारी किसी को नहीं है. वह होटल में ही रहता था. अचानक सुबह फांसी लगा लेने की सूचना मिली. आत्महत्या के कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bike-stolen-in-kulti-recovered-from-galfarbari/">धनबाद

: कुल्टी में चुराई गई बाइक गलफरबाड़ी से बरामद [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही