Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : मास्टरपाड़ा में सिलेंडर फटने से घर में लगी आग

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  जिले के सदर थाना क्षेत्र के मास्टरपाड़ा के एक घर में 8 अप्रैल की देर शाम साढ़े सात बजे आग लग गई. मकान डोमन साव का बताया जा रहा है. स्थानीय लोगों ने विस्फोट की आवाज सुनी है, जिससे कयास लगाया जा रहा है कि धमाका गैस सिलेंडर फटने से हुआ है. सूचना मिलने पर 15 मिनट के भीतर दमकल की गाड़ी पहुंच चुकी है. आग पर काबू  पा लिया गया है. खबर लिखे जाने तक जान-माल के नुकसान का पता नहीं चल सका है. मास्टरपाड़ा में सघन आबादी होने की वजह से बचाव कार्य में परेशानी हो रही है. लोग डरे हुए भी हैं. कहा जा रहा है कि  मकान में तीन-चार किरायेदार रह रहे हैं. उन्हीं लोगों के किसी घर में आग लगी है. फायर ब्रिगेड के अधिकारी काकहना है कि घर में आग पहले लगी. सिलेंडर आग से गर्म होने के बाद ही फटा होगा. हालांकि सच्चाई का पता लगाया जा रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही