Search

 
 
 

धनबाद : भूली ए ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, लाखों की संपत्ति खाक

 
Dhanbad : धनबाद के भूली ए ब्लॉक हनुमान मंदिर के समीप शुक्रवार की सुबह बिजली मिस्त्री मनोज सिंह के घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. आग से लाखों रुपए की संपत्ति जल गई. गृहस्वामी मनोज सिंह की पत्नी सुबह पूजा कर दीपक जलाकर कामकाज में लग गईं. दोनों बच्चे घर में सोए हुए थे. सुबह करीब 8 बजे घर से आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया और घर पर जाकर सूचना दी. सभी लोग आग बुझाने की कोशिश में जुट गए. लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि घर के अंदर रखे कपड़े, अलमीरा, उसमें रखे नकद रुपए, सोने-चांदी के जेवरात व अन्य सामान जलकर राख हो गए. मनोज सिंह ने बताया कि 50 हजार रुपए बच्चों की पढ़ाई के लिए जमा कर रखे, थे जो जल गए. भूली ओपी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की. मनोज सिंह ने बताया कि वह घर में नहीं थे. बाहर काम करने गए थे. स्थानीय लोगों की सूचना दौड़े-दौड़े घर पहुंचे तब तक सबकुछ जल चुका था. उन्होंने बाताया कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी. यह भी पढ़ें : पटनाः">https://lagatar.in/patna-land-in-exchange-for-job-case-ed-reaches-rabri-residence/">पटनाः

नौकरी के बदले जमीन मामला, राबड़ी आवास पहुंची ED
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही