Jharia : झरिया थाना क्षेत्र के एना तालाब स्थित डोम बस्ती में गुरुवार की रात शॉर्ट सर्किट से एक घर में आग लग गई. आग से सरस्वती बाउरी के घर का सारा सामान जल कर राख हो गया. कमरे में दो छोटे-छोटे बच्चे (उसके पोता-पोती) सो रहे थे. उनको किसी तरह से बचा लिया गया. भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश आईटी सेल प्रभारी बप्पी बाउरी ने कहा कि घर के पास ही बिजली का पोल है, जिससे शॉर्ट सर्किट हुई. ऐना परियोजना के अधिकारियों की लापरवाही की वजह से ऐसा हुआ है. अगर बिजली के पोल के साथ नेट लगा रहता, तो इस तरह की घटना नहीं होती. इससे लोगों में कोलियरी प्रबंधन के प्रति आक्रोश है. बप्पी बाउरी ने घटना की सूचना नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी को दी. अमर बाउरी ने कहा कि इस बाबत वह झरिया के सीओ व ऐना परियोजना पदाधिकारी से बात करेंगे. अगर समस्या का समाधान जल्द नहीं हुआ, तो बीसीसीएल सीएमडी से बात करेंगे. [wpse_comments_template]
धनबाद : झरिया में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, बाल-बाल बचे नौनिहाल
Last Updated: May 31, 2024 12:00 AM (IST)