Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : राजगंज में खाना बनाते समय घर में लगी आग, हजारों का नुकसान

Baghmara : धनबाद शहर व आसपास के क्षेत्रों में अगलगी की घटनाएं लगातार हो रही हैं. ताजा घटना 24 फरवरी की दोपहर करीब 12 बजे राजगंज थाना क्षेत्र के चालीबंगला में घटी. वहां मिथुन महतो के घर में खाना बनाने के दौरान अचानक आग लग गई. आग किचन से घर के दूसरे कमरे में फैल गई और देखते ही देखते हजारों की संपत्ति जल गई.  घर के लोगों के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए. फायर ब्रिगेड को भी फोन किया गया, लेकिन दमकल गाड़ी आने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया. मिथुन महतो ने बताया कि किचन में खाना बनाते समय आग लगी. इसमें उन्हें हजारों रुपए का नुकसान हुआ है. ज्ञात हो कि एक महीने के भीतर धनबाद कोयलांचल में आग लगने की दर्जनभर से अधिक छोटी-बड़ी घटनाएं घट चुकी हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-threat-to-kidnap-teenager-in-chirkunda-complaint-in-police-station/">धनबाद

: चिरकुंडा में किशोरी को अगवा करने की धमकी, थाने में शिकायत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही