Search

 
 
 

धनबाद : तेतुलमुड़ी में भूधंसान से घर हुआ जमींदोज

 
Baghmara : बाघमारा के तेतुलमुड़ी 22/12 में सोमवार 28 मार्च की सुबह तेज आवाज के साथ भूधंसान हुआ, जिसमें गुड़िया देवी का घर पूरी तरह जमींदोज हो गया. गनीमत थी कि घटना के समय घर में परिवार का कोई सदस्य नहीं था. भू धंसान से कई घरों में दरार पड़ गई है. घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मची हुई है. भूधसान से एक बड़ा गोफनुमा गड्ढा बन गया है, जिसका आकर 30 से 50 फीट हो सकता है. गहराई भी बहुत अधिक है. घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है

     हिलटॉप आउटसोर्सिंग कंपनी का काम कराया ठप

आक्रोशित लोगों ने हिलटॉप आउटसोर्सिंग कंपनी के काम को बंद कर दिया है. सूचना पाकर जोगता थाना की पुलिस भी पहुंच गई है. इसके पहले भी ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं. बावजूद बीसीसीएल प्रबंधन उन्हें दूसरे सुरक्षित स्थान पर बसाने का काम नहीं कर रहा है. स्थानीय चन्दन सिंह ने कहा कि आज उनका रसोई घर अचानक अहले सुबह जमींदोज हो गया, जिसके विरोध में आउटसोर्सिंग कम्पनी का काम बंद किया है. उन्होंने नुकसान की भरपाई की मांग की है. पीड़ित की पत्नी ने कहा कि अहले सुबह अचानक आवाज आने लगी. दीवारों में दरार पड़ती देखी. हड़बड़ाकर पति, बच्चों को उठाकर घर से बाहर निकली. देखते ही देखते घर जमीन में समा गया.

  घटना के लिए कंपनी जिम्मेदार नहीं : इनचार्ज

हिलटॉप आउटसोर्सिंग कंपनी के इनचार्ज हरिहर चौहान ने कहा कि भूधंसान क्षेत्र से कंपनी का कार्य स्थल 700 मीटर दूर है. इस मामले में कंपनी की कोई जिम्मेदारी नहीं है. टारगेट कर कंपनी को बंद किया गया है. बस्ती के लोगों का कहना है कि बीसीसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग मौत के साये में रहने को विवश हैं. आग, गैस भूधंसान के बावजूद लोगों को सुरक्षित स्थान में बसाने की दिशा में बीसीसीएल कोई काम नहीं कर रहा है. लोगों की जिंदगी कभी भी मौत के गाल में समा सकती है. यह भी पढ़ें : सिंदरी:">https://lagatar.in/sindri-candle-march-out-with-the-slogan-asmit-akash-ko-nyay-do/">सिंदरी:

‘अस्मित आकाश को न्याय दो’ नारे के साथ निकला कैंडल मार्च [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही