Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : खुशी की प्रतिभा को कैसे मिलेगी उड़ान, न पर्याप्त सुविधा और न आधुनिक तीर- कमान

Advertisement
Advertisement
Sindri : सिंदरी (Sindri) कांड्रा निवासी पप्पू महतो की पुत्री खुशी कुमारी चौथी कक्षा की छात्रा है. उसके परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है. पिछले दिनों आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में वह स्वर्ण पदक जीत चुकी है. यह उपलब्धि उसके माता-पिता सहित पूरे राज्य के लिए गौरव का विषय है. अब वह तीरंदाजी में पूरे देश का नाम रोशन करना चाहती है. परंतु साधन का अभाव उसके अभ्यास में बाधक सिद्ध हो रहा है. मासस नेता बबलू महतो ने सोमवार 30 मई को पत्र लिखकर सेल, हर्ल एवं एसीसी प्रबंधन से 8 वर्षीय स्वर्ण पदक विजेता तीरंदाज को पर्याप्त सुविधा मुहैया कराने की मांग की है. उन्होंने पत्र में खुशी को आधुनिक धनुष, ट्रेनर और अभ्यास स्थल मुहैया कराने का अनुरोध किया है.

   जगदीश रवानी ने दिया यथासंभव मदद का भरोसा

इधर खुशी को बधाई देने एवं सम्मानित करने वालों का तांता लगा हुआ है. सोमवार को मायुमो के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगदीश रवानी भी खुशी के घर पहुंचे. उन्होंने खुशी और उसके कोच मोहम्मद शमशाद को बधाई दी और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. श्री रवानी ने खुशी को अपग्रेड तीर कमान सहित यथासंभव अन्य सुविधाएं मुहैया कराने का आश्वासन दिया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/now-bear-the-heat-for-four-days-in-dhanbad-it-will-rain-again/">धनबाद

में अब चार दिन झेलिए गर्मी, फिर होगी बारिश [wpse_comments_template] ">https://lagatar.in/now-bear-the-heat-for-four-days-in-dhanbad-it-will-rain-again/">

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही