Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद स्टेशन से गुजरने वाली हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस 27 फरवरी को रद्द रही. दरअसल, सलई बनवां, बिल्ली और ओबरा में नॉन इंटरलॉक का काम किया जा रहा है. इसी कारण एक मार्च को भोपाल से खुलने वाली भोपाल-हावड़ा एक्सप्रेस नहीं चलेगी. हावड़ा स्टेशन से खुलकर जबलपुर स्टेशन तक जाने वाली शक्तिपुंज एक्सप्रेस डीडीयू डेहरी होकर चली. इसके अलावा तीन, पांच और आठ मार्च को गोमो होकर चलने वाली पुरी-आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है. वापसी में 5 और 7 मार्च को आनंद विहार से पुरी जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस नहीं चलेगी. [wpse_comments_template]
धनबाद: एनआई के कारण हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस रही रद्द
Leave a Comment