Search

धनबाद- हावड़ा नई दिल्ली रेल लाइन डेंजर जोन में

 Nirsa: निरसा (Nirsa) निरसा विधानसभा क्षेत्र से गुजरने वाला हावड़ा-नई दिल्ली रेल मार्ग डेंजर ज़ोन में है और कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है. समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो कई जिंदगी काल के गाल में समाहित हो सकती है. निरसा विधानसभा क्षेत्र के ईसीएल कापासारा आउट सोर्सिंग से इन दिनों कोयले की निकासी की जा रही हैं. कापासारा में अवैध उत्खनन भी जारी है. कोयला हावड़ा नई दिल्ली रेल मार्ग से मात्र 50 मीटर की दूरी पर गोफ बनाकर निकाला जा रहा है. इस रेल मार्ग पर प्रतिदिन माल गाड़ी लोकल ट्रेन एवं कई एक्सप्रेस गाड़ियां सरपट दौड़ती रहती हैं. अगर इसी रफ्तार से ईसीएल द्वारा कोयला लागतार निकाला गया तो बड़ी घटना से इंकार नही किया जा सकता है. इस मुद्दे को लेकरपं चायत समिति सदस्य रंजन कुमार सिंह ने रेलवे, ईसीएल प्रबंधन एवं अंचलाधिकारी को पत्र  के माध्यम से अवगत कराया. रेलवे की ओर से स्थल का निरीक्षण भी किया गया. परंतु अब तक इसकी रोक थाम के लिए कोई पहल नहीं की गई.

 ईसीएल -प्रशासन की मिलीभगत से अवैध उत्खनन :अपर्णा 

विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने कहा है कि ईसीएल और प्रशासन की मिलीभगत से निरसा में दर्जनों अवैध उत्खनन हो रहे हैं. आए दिन अवैध उत्खनन के कारण मौत हो रही है. लोगों के घरों में दरारें पड़ रही हैं, लेकिन ईसीएल, प्रशासन एवं राज्य सरकार खामोश है. शायद उन्हें बड़ी घटना का इंतजार है. बताते चलें कि मुगमा एरिया के कापासारा आउटसोर्सिंग के उत्तर और दक्षिण दिशा में खनन कर कोयले की निकासी की गई है औऱ दोनों दिशा के बीच हावड़ा नई दिल्ली रेल मार्ग है. दक्षिण दिशा में मुगमा रेलबे स्टेशन और बंद पड़े वर्ण स्टैंडर्ड कराखाना के समीप  अवैध कोयले की निकासी की जा चुकी है, जहां कुछ जगहों पर भराई कराई गई है, लेकिन चोरी चुपके अवैध उखनन जारी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp