Search

 
 
 

धनबाद : हर्ल, एसीसी व बीआईटी सिंदरी श्रद्धा के साथ हुई विश्वकर्मा पूजा

 

सिंदरी इलाके में देव शिल्पी की पूजा की रही धूम

Sindri : सिंदरी इलाके में 17 सितंबर रविवार को देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा श्रद्धा और उल्लास के साथ हुई. हर्ल खाद कारखाना, बीआईटी सिंदरी, अदानी एसीसी सीमेंट, शहरपुरा शिव मंदिर स्थित विश्वकर्मा मंदिर सहित विभिन्न ट्रैवल्स कंपनियों में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना हुई. हर्ल सिंदरी की मेंटेनेंस बिल्डिंग में भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापित कर पूजा अर्चना की गई. इस मौके पर हर्ल के सीनियर वीपी दिप्तेन राय, एचआर हेड विक्रांत कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने पूजा में भाग लिया. बीआईटी सिंदरी के मेकेनिकल, प्रोडक्शन, आईटी सहित विभिन्न विभागों में भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापित कर पूजा की गई. सिंदरी के आस्था ट्रैवल्स, भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष विजय सिंह के आवास सहित कई स्थानों पर मूर्ति स्थापित की गई थी. वहीं सिंदरी डोमगढ़ स्थित जय मां काली टूर एंड ट्रैवल्स कार्यालय में विश्वकर्मा पूजा पंडाल का उद्धाटन कांग्रेस के प्रदेश सचिव रणविजय सिंह ने किया. मौके पर धनबाद जिला महासचिव दिलीप मिश्रा, ट्रैवल्स के संचालक विजय पाण्डेय, सिंदरी नगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह, पप्पू पांडे, मनीष पांडे, सुमित पाण्डेय, रोहित, सोमेन, परशुराम, मनोज पांडे, राज आनंद सिंह,अनिल कुमार आदि अतिथि उपस्थित रहे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-children-of-railway-workers-showed-their-talent-in-essay-competitio/">धनबाद

: निबंध प्रतियोगिता में रेलकर्मियों के बच्चों ने दिखाई प्रतिभा  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही