Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : निरसा के कुहका जंगल से भारी मात्रा में अवैध कोयला जब्त

 Nirsa : निरसा (Nirsa) थाना क्षेत्र के कुहका जंगल में 2 जून को सीआईएसएफ की टीम ने छापेमारी कर लगभग दो हजार बोरियों में भरकर रखा अवैध कोयला जप्त किया. जब्त कोयले को हरियाजम कोलियरी प्रबंधन को सौप दिया गया. निरसा थाना पुलिस कोयला चोरी में शामिल लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. छापामारी में शामिल सीआईएसफ के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कुहका गांव के पास नदी किनारे कई अवैध खदान खोलकर कोयले की कटाई बड़े पैमाने पर की जा रही है. इन खदानों से निकले अवैध कोयले को बोरियों में भरकर जंगल में जमा किया जाता है और रात में उसे पीकप वैन व अन्य वाहनों से तेतुलिया के एक उधोग में खपाया जाता है. सूचना के आधार पर टीम जब छापेमारी करने पहुंची, तो तस्करों में हड़कंप मचं गया.टीम को देखते ही कोयला चोर भाग निकले. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-38-students-of-vidya-mandir-succeeded-in-polytechnic-entrance-exam/">धनबाद

: पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा में विद्या मंदिर के 38 विद्यार्थी सफल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही