Search

 
 
 

धनबाद : झरिया जलापूर्ति योजना में भारी अनियमितता, इन्हें जल्द रोकें- पीएन सिंह

 
Dhanbad : धनबाद  के सांसद पीएन सिंह ने झरिया जलापूर्ति योजना के कार्य में बरती जा रही अनियमितताओं पर नाराजगी जताई है. उन्होंने डीसी को पत्रलिखकर बिंदुवार गड़बड़ियों की जानकारी देते हुए जांच कर उन्हें दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया है. पत्र में कहा है कि झरिया और आसपास के क्षेत्रों में नियमित जलापूर्ति के लिए स्वीकृत 312 करोड़ की महत्वाकांक्षी योजना के तहत झरिया मेनरोड किनारे जलापूर्ति की मुख्य पाइपलाइन बिछाई जा रही है. इसमें कहीं भी नियम का पालन नहीं हो रहा है. न तो मुख्य सड़क से पाइपलाइन की दूरी और न ही गहराई का ख्याल रखा गया है. उन्होंने कहा कि खुदाई से निकली गिट्टी को भी सड़क पर ही छोड़ दिया जा रहा है. इससे झरिया-धनबाद मुख्य सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. सड़क से सटाकर कम गहराई में पाइप बिछाने से भविष्य में पाइप क्षतिग्रस्त होने का खतरा है. सांसद ने डीसी को योजना की कार्यप्रणाली की समीक्षा कर संबंधित विभाग को उसे दूर करने के लिए जरूरी निर्देश देने को कहा है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-ajsu-student-union-burnt-effigy-of-mla-raj-sinha-in-balliapur/">धनबाद

: आजसू छात्र संघ ने बलियापुर में फूंका विधायक राज सिन्हा का पुतला हैकेथान में भाग लेते टेक्नोक्रेट्स [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही