Search

 
 
 

धनबाद : जुलाई माह में सोना और तपा, चांदी के भी बढ़े भाव

 
22 कैरेट सोना 1700 रूपये प्रति दस ग्राम बढ़कर 57,900 पर पहुंचा, चांदी का भाव 5 हज़ार रूपये चढ़ा
Dhanbad : जुलाई माह में 15 दिनों के भीतर सोने और चांदी के मूल्यों में एक बार फिर भारी बढ़ोतरी हुई है. 22 कैरेट सोना का भाव 1700 रूपये प्रति 10 ग्राम और चांदी में प्रतिकिलो 5000 रुपये की उछाल आया है. आंकड़ें बताते हैं कि जुलाई के प्रथम सप्ताह में 22 कैरेट सोने का मूल्य 56,200 रुपए प्रति 10 ग्राम था. वही चांदी भी प्रति किलो 72 हज़ार रूपये था. लेकिन बीते 15 दिनों के दरम्यान रविवार 23 जुलाई को सोना 56,200 रुपए से बढ़कर 57,900 पहुंच गया है. वहीं चांदी भी 72 हज़ार से बढ़कर 77 हज़ार पर आ पहुंचा है. हालांकि इन दिनों सोने और चांदी के भाव में हुई बढ़ोतरी से मार्केट पर बहुत ज्यादा असर देखने को नहीं मिल रहा है. व्यवसायियों की मानें तो सावन और भादो का महीना मंदी का महीना होता है. ऐसे में बस कुछ गिने-चुने और जरूरी खरीदारी करने वाले ही कस्टमर सोना और चांदी खरीदते हैं. धनबाद के अलंकार ज्वेलर्स के राकेश अग्रवाल का कहना है कि इंटरनेशनल मार्केट के आधार पर सोने का मूल्य तय किया जाता है. फिलहाल यह मंदी का महीना चल रहा है. ऐसे में खरीदारी करने वाले ग्राहकों की संख्या कम हो गईं है. ग्राहकों के लिए यह 1700 रुपए भी भारी पड़ रहे हैं. यह">https://lagatar.in/dhanbad-newborn-found-in-abandoned-condition-near-katras-railway-hospital/#google_vignette">यह

भी पढ़ें : धनबाद : कतरास रेलवे अस्पताल के समीप लावारिस हालत में मिला नवजात [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही