Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : हनुमान जन्मोत्सव पर सिंदरी में निकली विशाल शोभायात्रा

Sindri : हनुमान जन्मोत्सव पर सिंदरी में 6 अप्रैल को विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने विशाल शोभायात्रा निकाली. विहिप के धनबाद जिला महामंत्री सोनू गिरी के नेतृत्व में शोभायात्रा रांगामाटी जय माता दी मंदिर से निकलकर कांड्रा कोलबोर्ड कॉलोनी पहुंची. झांकियों में कलाकारों ने भगवान के अलग-अलग रूपों का प्रदर्शन किया. पूरा सिंदरी क्षेत्र भगवा रंग में रग गया. शोभायात्रा की शुरुआत हनुमानजी की पूजा से हुई. इसके बाद बजरंगियों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया. शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, भोलेनाथ व वीर हनुमान की झांकी आकर्षण का केंद्र रही. राम-लक्ष्मण का रूप धरे युवा शोभा बढ़ा रहे थे. शोभायात्रा सिंदरी गुरुद्वारा, कुंवर सिंह चौक, अटल चौक, गौशाला बाजार होते हुए कोलबोर्ड कॉलोनी कांड्रा बजरंग बली मंदिर पहुंची. वहां बररंगबली की आरती हुई. शोभायात्रा में पूर्व पार्षद दिनेश सिंह, ब्रजेश सिंह, भाजपा सिंदरी नगर अध्यक्ष अरविंद पाठक, विजय सिंह, धीरज सिंह, इंद्रमोहन सिंह, दुलाल महतो, रंजीत कुमार निषाद, रोहित सिंह, सिंटू सिंह, नीरज गिरी आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-first-solve-the-water-problem-dvc-mla/">धनबाद

: पहले पानी की समस्या का समाधान करे डीवीसी -विधायक  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही