Search

 
 
 

धनबाद : राशन दुकान से भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त, दुकानदार गिरफ्तार

 

कतरास के लकड़का में पुलिस ने गुप्त सूचना पर की छापेमारी

Katras : कतरास के लकड़का स्थित राशन दुकान में पुलिस ने मंगलवार की देर शाम छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की. कतरास थाना के सहायक निरीक्षक मुनेश तिवारी ने बुधवार को प्रेसवार्ता में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर हुई इस कार्रवाई में दुकानदार रौनक गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. उन्होंने बताया कि राशन दुकान में अंग्रेजी शराब की बोतलें छुपा कर रखी गई थीं, जिन्हें दुर्गा पूजा में खपाया जाना था. पुलिस टीम ने दुकान में पहुंचकर दुकानदार से शराब से संबंधित कागजात की मांग की, लेकिन वह नहीं दिखा सका. इसके बाद शराब सहित दुकानदार को पकड़कर थाने लाया गया. कागजी प्रक्रिया के बाद उसे जेल भेज दिया गया. जब्त शराब की कीमत करीब 40 हजार रुपए बताई जाती है. सहायक निरीक्षक ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर दुर्गा पूजा के मद्देनजर पुलिस अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है. पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब के धंधेबाजों में हड़कंप है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bjp-leader-upendra-vishwakarma-passes-away/">धनबाद

: भाजपा नेता उपेंद्र विश्वकर्मा का निधन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही