Search

 
 
 

धनबाद : तेतुलमारी में चाय दुकान से भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त, दुकानदार गिरफ्तार

 
Tetulmari : उत्पाद विभाग व तेतुलमारी थाना की पुलिस ने शुक्रवार की रात तेतुलमारी के चन्दौर पहाड़ी स्थित चाय दुकान मे छापेमारी कर भारी मात्रा मे अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की. टीम ने दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है. बताया गया कि रात में दो वाहनों पर सवार होकर उत्पाद विभाग व स्थानीय पुलिस की टीम चाय दुकान पहुंची थी. टीम ने चाय दुकान से अलग-अलग ब्रांडों की अंग्रेजी शराब व बियर की बोतलें जब्त की. ज्ञात हो कि तेतुलमारी थाना से मात्र कुछ ही फासलों पर स्थित उक्त चाय दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री लंबे समय से की जा रही थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करना उचित नहीं समझा. अवैध शराब के धंधेबाजों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से क्षत्र के लोग पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्न चिह्न खड़ा कर रहे हैं. लोगों का आरोप है कि पुलिस के संरक्षण में क्षेत्र में शराब, कोयला, लौहा का अवैध कारोबार चल रहा है. यह भी पढ़ें : Breaking:">https://lagatar.in/enrollment-process-in-intermediate-under-ranchi-university-from-24th/">Breaking:

रांची विवि अंतर्गत इंटरमीडिएट में नामांकन प्रक्रिया 24 से
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही