Search

 
 
 

धनबाद: बाबा श्याम की विशाल निशान शोभा यात्रा 21 सितंबर को

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) श्री श्याम ध्वजा पद यात्रा 365 दिन श्याम परिवार की ओर से झरिया के अग्रवाल धर्मशाला में 21 सितंबर बुधवार को बाबा श्याम का पूजन तथा निशान शोभा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है. श्याम परिवार के तमाम सदस्य तैयारी में जुट गए है. कृष्ण प& एकादशी पर बाबा श्याम का निशान पूजन खास होने वाला है. इस दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होने की संभावना है. जानकारी देते हुए 365 दिन श्याम परिवार के अमित चोखनिया ने बताया कि 21 सितंबर को धर्मशाला पुराना भवन से निशान यात्रा सुबह 6:30 प्रारंभ होगी, जो नगर भ्रमण करते हुए श्री श्याम मंदिर झरिया धाम में अर्पण होगी. उन्होंने बताया कि तमाम श्रद्धालुओं को एकादशी से पहले 100 रुपये देकर अपने निशान का कूपन बुक कराना होगा. कूपन बुकिंग के लिए श्रद्धालुओं के लिए दो स्टॉल बनाए गए हैं, जिसमें चोखानी बिल्डिंग श्याम श्रृंगार स्टोर तथा गोमाता लाल बाजार के आवरण स्टोर शामिल है. कमेटी द्वारा श्रद्धालुओं के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही