Search

धनबाद:प्रेम नहीं किया तो मानव जन्म निरर्थक: रामेश्वर नंद महाराज

Dhanbad : जगजीवन नगर स्थित मानस मंदिर में आयोजित 51 वें महाधिवेशन पर 9 दिवसीय राम कथा एवं श्रीरामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर धनबाद सांसद पशुपतिनाथ सिंह, पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक, कॉंग्रेस के माह मंत्री विजय सिंह के साथ समिति के संरक्षक परशुराम सिंह, सुरेश चौधरी आदि शामिल थे. कथा के दूसरे दिन शनिवार को जौनपुर से पधारे मानस प्रवक्ता रामेश्वरानन्द जी महाराज ने राम कथा सुनाते हुए कहा कि परमात्मा को केवल प्रेम प्यारा है, मानव का तन पाकर अगर व्यादि प्रेम नहीं किया तो मानव जन्म निरर्थक हो जाएगा `प्रेम के बल पर परमात्मा की प्राप्ति हो जाती है. लेकिन आज समाज में प्रेम नहीं रह गया है. उन्होंने कहा कि आज आदमी से आदमी क्यों डर रहा है, आदमी - आदमी को लूट कर घर भर रहा है. आदमी आदमी को ही मारता और मर रहा है. समझ में नही आता कि क्या कर रहा है. आदमी जातियों उपजातियों में किस तरह से उलझ कर हर रोज़ अपने अरमानों का चकनाचूर कर रहा है. आदमी झूठ से भरपूर होता जा रहा है. उन्होंने कहा कि ऐसी विषम परिस्थिति में श्रीरामचरितमानस महाकाव्य जीवन में बदलाव ला सकता है. जब तक जीवन में प्रेम तत्व का विकास नहीं होगा, परमात्मा की प्राप्ति नहीं होगी. कार्यक्रम में विनोद कुमार शर्मा, जवाहर मित्रा, अजित गुप्ता, धीरज कुमार, अनिल सिंह, नरेश यादव, मनीष, संतोष कुमार आदि समिति के वरिष्ठ सदस्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp