Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बंद खदान के मुहाने पर टुकड़ों में मिले मानव हड्डियां, कपड़े व जूते

Advertisement
Advertisement
Baghmara : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=316782&action=edit">(Dhanbad)

जिले के  बरोरा थाना क्षेत्र की महेशपुर कॉलोनी के पीछे बंद खदान के मुहाने पर 25 मई की सुबह मानव हड्डियां, बाल, कपड़े व जूते मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों की सूचना पर बरोरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और बिखरे पड़े मानव हड्डियां, बाल, कपड़े और जूते को जब्त कर लिया. इलाके के सुनील कुमार मूर्मू के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया है. जूते व कपड़ों के आधार पर पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि कंकाल किसका है. पुलिस ने डीएनए टेस्ट कराने की तैयारी भी शुरू कर दी है.

लापता युवती के परिजनों ने की कपड़े व जूतों क पहचान

ज्ञात हो कि 24 अप्रैल से मधुबन थाना क्षेत्र के फुलारीटांड़ निवासी राजू महतो की बेटी गुम है. राजू महतो ने इस संबंध में मधुबन थाने में मामला दर्ज कराया है. मानव कंकाल मिलने की खबर पाकर युवती के परि‍जन घटनास्थल पर पहुंचे  और बरामद कपड़े और जूते की पहचान की. उनलोगों ने कंकाल लापता युवती का होने का दावा किया है. परिजन इसे अप्राकृतिक मौत मान रहे हैं. बताया जाता है कि जिस युवती का कंकाल होने की बात सामने आ रही है, वह प्रतिदिन सुबह में दौड़ लगाने के लिए घर से निकलती थी. 24 अप्रैल की सुबह वह कुछ देर से घर से निकली थी. इसके बाद वह घर नहीं लौटी. पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से बरामद हड्डियां, बाल और वहां की परिस्थितियों को देखकर यह प्रतीत होता है कि हत्‍या 20-25 दिन पहले हुई है. आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए शव को खदान के मुहाने पर फेंक दिया गया है. बरोरा थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि‍ प्रथम दृष्ट्या मामला हत्या का प्रतीत होता है. पुलि‍स अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर अनुसंधान में जुट गई गई है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=317107&action=edit">धनबाद

: खेत के कुएं में अधेड़ का शव मिला, सनसनी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही