Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: मानवाधिकार कल्याण संघ ने लोगों को दी मौलिक अधिकारों की जानकारी

Maithan : मैथन (Maithan)  राष्ट्रीय मानवाधिकार कल्याण संघ ने 10 अप्रैल सोमवार की शाम चिरकुंडा के एक निजी हॉल में सेमिनार का आयोजन किया. सेमिनार में लोगों को उनके मौलिक अधिकारों की जानकारी दी गई. संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष पांडेय ने कहा कि पूरे देश में गरीब, दलित, असहाय लोगों पर अत्याचार एवं महिला उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. ये घटनाएं समाज की लचर व्यवस्था और संकीर्ण मानसिकता की परिणाम हैं. हमारी संस्था अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने का काम कर रही है. उन्होंने सामाजिक व्यवस्था को दुरूस्त करने, गरीबों पर अत्याचार और महिला उत्पीड़न को रोकने के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला.  कहा कि गरीबों पर अत्याचार एवं महिला उत्पीड़न पर लगाम लगाना ही संघ का मुख्य उद्देश्य है. संघ इसके लिए पीड़ितों को हर तरह की सहायता प्रदान करता है. सेमिनार में संघ की झारखंड प्रदेश महासचिव नेहा देवी, उपाध्यक्ष अक्षय दुबे, अंजली पांडेय, आकाश पासवान आदि ने अपने विचार रखे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही