Search

 
 
 

धनबाद : ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स इंडिया के सदस्यों ने SNMMCH में किया रक्तदान

 
Dhanbad : शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज-अस्पताल [SNMMCH] के ब्लड बैंक में ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स इंडिया के सदस्य दामकारा निवासी समाजसेवी भीम कुमार मंडल एवं खेल शिक्षक सरिता देवी ने दो सितंबर को रक्तदान किया. ज्ञात हो कि दो अक्टूबर 2020 को ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स इंडिया के संस्थापक गौतम कुमार मंडल एवं सदस्यों ने धनबाद के ब्लड बैंकों में रक्त की कमी को देखते हुए हर महीने की दो तारीख को दो यूनिट रक्त  दान करने का संकल्प लिया था. उसी संकल्प के तहत दो यूनिट रक्त का दान किया गया. मौके पर ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स के संस्थापक गौतम कुमार मंडल, केंद्रीय सदस्य देवेंद्र कुमार, मुकेश मंडल, संजीव तुरी, अमृत कुमार एवं अन्य थे. यह भी पढ़ें : स्वास्थ्य">https://lagatar.in/health-minister-banna-gupta-and-agriculture-minister-badal-went-to-raipur/">स्वास्थ्य

मंत्री बन्ना गुप्ता और कृषि मंत्री बादल पत्रलेख गए रायपुर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही