Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: विनम्रता, प्रेम, सद्भाव एवं संस्कार छात्र जीवन की रीढ़ : आशीष

Advertisement
Advertisement
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर में  6 अगस्त शनिवार को शांतिकुंज हरिद्वार के युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रभारी एवं वरिष्ठ प्रतिनिधि आशीष कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को संस्कारशील बनने की शिक्षा दी. उन्होंने दसवीं के विद्यार्थियों को संस्कार सीखने के लिए प्रेरित किया. छोटी-बड़ी तीन चार कहानियों के माध्यम से उन्होंने बच्चों में विनम्रता, प्रेम, सद्भाव एवं संस्कार के प्रति उन्मुख होने को कहा. उन्होंने प्रभावी वक्तव्य से कलावती सभागृह में बच्चों एवं शिक्षकों को देशभक्त बनने के लिए प्रेरित किया. विद्यालय के प्राचार्य सुमन्त कुमार मिश्रा ने हरिद्वार से आई गायत्री परिवार की पूरी टीम का स्वागत किया. वरिष्ठ शिक्षक निरंजन कुमार ने पुष्पगुच्छ देकर आशीष कुमार सिंह का सम्मान किया. बस्ताकोला शक्तिपीठ के मुख्य प्रबंधक विभूति शरण सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन एवं वरिष्ठ शिक्षक संत कुमार श्रीवास्तव ने मंच संचालन किया. इस अवसर पर शांतिकुंज के पूर्व क्षेत्र के वरिष्ठ प्रतिनिधि बृज किशोर त्रिभुवन भी मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-banks-should-give-loans-to-the-needy-in-a-simple-and-easy-way-aparna-sengupta/">धनबाद:

बैंक जरूरतमंदों को सरल और सहज भाव से दें लोन : अपर्णा सेन गुप्ता [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही