Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : तोपचांची में पेंशन के सैकड़ों मामले लंबित, कस्तूरबा स्कूलों में नामांकन में भी गड़बड़ी

Topchanchi : तोपचांची प्रखंड कार्यालय सभागार में 21 जनवरी को पंचायत समिति सदस्यों की अहम बैठक हुई. बैठक में पीएम आवास, पेंशन, पानी व बिजली की आपूर्ति, चिकित्सा, शिक्षा, बाल विकास परियोजना, सहकारिता, मनरेगा आदि योजनाओं पर चर्चा हुई. पंचायत प्रतिनिधियों ने कस्तूरबा आवासीय विद्यालयों में बच्चियों के नामांकन में अनियमितता के खिलाफ आवाज उठाई. पीएम आवास आवंटन में हो रही गड़बड़ियों पर भी चिंता जताई. प्रखंड प्रमुख आनंद महतो ने कहा कि वृद्धा-वृद्या पेंशन के लंबित आवेदनों पर प्रखंड के जिम्मेदार अधिकारियों का तनिक भी ध्यान नहीं है. प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाने वालों का तो किसी तरह काम हो जाता है और जो कार्यालय नहीं पहुंच पाते ऐसे सैकड़ों लोगों के आवेदन कार्यालय में ही पड़े रहते हैं. भुइयां चितरो के पंचायत समिति सदस्य इनामुल हक ने कहा कि प्रखंड कर्मी पेंशन के आवेदनों की स्वीकृति की जानकारी भी नहीं देते. लोग कर्यालय का चक्कर लगाकर घर लौट जाते हैं. बैठक में मौजूद बीडीओ राजेश एक्का ने कहा कि लंबित आवेदन जल्द निपटाए जाएंगे. मौके पर विधायक प्रतिनिधि जगदीश, गीता देवी, अहमद अली, बीईओ सहदेव महतो, माधुरी देवी, एमओ सुनील दुबे, कृषि पदाधिकारी सुरेश दास, जेई शिवनंदन सिन्हा, प्रधान लेखापाल पंचू दास, महिंद्रा रवानी सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधि व प्रखंड कर्मी मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-irregularities-in-mnrega-work-not-yet-investigated-anger-among-villagers/">धनबाद

: मनरेगा कार्य में अनियमितता की अब तक जांच नहीं, ग्रमीणों में रोष [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही