Search

 
 
 

धनबाद : लिंक फेल होने से सैकड़ों महिलाएं नहीं भर सकीं मुख्यमंत्री मईयां योजना का फॉर्म

 
Dhanbad/Maithon/Madhuban : मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना का लाभ देने के लिए शनिवार को धनबाद जिला प्रशासन की ओर से पंचायतों में शिविर लगाया गया. शिविर में सुबह से ही महिलाओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई. प्राय: हर जगह सर्वर डाउन रहने व लिंक फेल होने की समस्या रही. इसके चलते सैकड़ों महिलाएं फॉर्म भरने से वंचित रह गईं. सुबह से शाम चार बजे तक इंतजार करने के बाद महिलाएं निराश लौट गईं. इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने गोविंदपुर प्रखंड के विराजपुर व खरणी पंचायत में लगे शिविर का दौरा किया. परेशान महिलाओं को उन्होंने ढांढस बंधाया. संतोष सिंह ने कहा कि गोविदपुर प्रखंड के ज्यादातर केंद्रों पर सर्वर काम नहीं करने के कारण सैकड़ों ग्रामीण महिलाओं को निराश लौटना पड़ा. संतोष सिंह ने कहा कि राज्य सरकार को इस संज्ञान में लेकर कैंप की तिथि में विस्तार करना चाहिए. उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओ को हर योग्य महिला को योजना का लाभ देने के लिए चुनौतीपूर्ण तरीके से काम करने की सलाह दी. 10 अगस्त तक कार्यकर्ता इस काम में तत्पर रहेंगे. उधर, एग्यारकुंड प्रखंड व बाघमारा प्रखंड में भी लिंक की समस्या के चलते महिलाओं को निराशा का सामना करना पड़ा. पंचायत सचिवालयों में लगे शिविर में महिलाएं अपनी बारी के इंतजार में घंटों बैठी रहीं, लेकिन लिंक नहीं आया. बाघमारा प्रखंड के खरखरी पंचायत सचिवालय में फॉर्म भरने व आवेदन जमा करने के लिये महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी. लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी जब लिंक नहीं आया, तो महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया. बताया गया कि शिविर में महज 50 फॉर्म ही थे. इसको लेकर भी हंगामा हुआ. प्रखंड की लगभग सभी पंचायतों लगे शिविर में सर्वर डाउन रहने की समस्या रही. यह भी पढ़ें : हेमंत">https://lagatar.in/legislature-judiciary-executive-no-one-is-safe-in-hemant-government-bauri/">हेमंत

सरकार में विधायिका, न्यायपालिका, कार्यपालिका कोई भी सुरक्षित नहीं : अमर बाउरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही