Search

 
 
 

धनबाद : प्रधानमंत्री के मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम से जुड़े सैकड़ों कार्यकर्ता

 

बरटांड़ मंडल भाजपा ने बेकार बांध में दिखाया मोदी के संबोधन का लाइव प्रसारण

Dhanbad :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 जून को भोपाल में भाजपा के संपर्क से समर्थन और मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम को संबोधित किया. धनबाद के सभी मंडलों ने कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया. बेकार बांध स्थित दुर्गा मंडप में बरटांड़ मंडल भाजपा की ओर से सीधा प्रसारण की व्यवस्था की गई. मंडल अध्यक्ष राजकुमार मंडल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना. इस दौरान मोदी ने कार्यकर्ताओ से सीधा संवाद भी किया. बरटांड मंडल में आयोजित कार्यक्रम में धनबाद के पूर्व मेयर चन्द्रशेखर अग्रवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष हरिप्रकाश लाटा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश कुमार राही, धनबाद महानगर सह मीडिया प्रभारी कुमार अमीत, बरटांड मंडल उपाध्यक्ष पुष्पा राय, डीके सिंह, मंडल महामंत्री रिंकू सिन्हा, टुन्ना सिंह, सरोज शुक्ला, अमित सिंह, बीबीपी सिन्हा आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-ensure-enrollment-and-stay-of-children-in-schools-bdo/">धनबाद

: स्कूलों में बच्चों का नामांकन व ठहराव सुनिश्चित कराएं - बीडीओ  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही