Search

 
 
 

धनबाद : दूसरे दलों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ली झामुमो की सदस्यता

 
Maithon :  झामुमो ने एग्यारकुंड प्रखंड क्षेत्र के शिवलीबाड़ी उत्तर पंचायत के पोपुलर स्कूल परिसर में 25 जून को सदस्यता अभियान चलाया. अभियान में जिलाध्यक्ष लखी सोरेन मुख्य रूप से उपस्थित थे. इस दौरान परीक्षित दा व रोहित रजक के नेतृत्व में दूसरे दल के करीब 200 कार्यकर्ताओं ने झामुमो की सदस्यता ली. सभी को अंगवस्त्र, मुख्यमंत्री की तस्वीर लगा मोमेंटो व सदस्यता प्रमाणपत्र देकर स्मानित किया किया गया. जिलाध्यक्ष लखी सोरेन व सचिव मन्नू आलम ने बताया कि इस बार निरसा में झामुमो का विधायक होगा. हमलोग क्षेत्र में मुख्यमंत्री की जन कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का काम करेंगे. मौके पर अशोक मंडल, जिप सदस्य गुलाम कुरैशी, लखन प्रमाणिक, तपन तिवारी, अश्विन खेत्रीपाल, गुलामी कुरैशी, रामनाथ सोरेन, लखी देवी, रंजीत बाउरी, अमर लोहार, बाबू खान, रंजीत रवानी, मो आरिफ, मार्शल हांसदा मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही