Search

 
 
 

धनबाद: अधिकारियों के नियमित रूप से ऑफिस नहीं आने के विरोध में भूख हड़ताल

 

भाजपा नेता ने प्रखंड कार्यालय गरभूडीह में अव्यवस्था पर जताया रोष

Putki : भाजपा धनबाद मंडल के महामंत्री गुड्डु वर्मा ने अधिकारियों के नियमित रूप से प्रखंड कार्यालय नहीं आने का विरोध करते हुए व विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर के विरोध में मंगलवार 18 जुलाई को कार्यालय के बाहर 72 घंटे की भूख हड़ताल शुरू की. उन्होंने बताया क़ी प्रखंड कार्यालय गरभूडीह में नियमित रूप से पदाधिकारी नहीं आते हैं, जिससे लोगों को अपने काम के लिए भाग-दौड़ करनी पड़ती है. किसी कागजात को सत्यापित करने के लिए कहने पर कार्यालय में कहा जाता है कि करकेंद में जानवर के डाक्टर से सत्यापित करा लीजिए. कार्यालय में साफ-सफाई की व्यवस्था भी ठीक नहीं है. बिजली चली जाए तो जेनरेटर का इस्तेमाल नहीं किया जाता है और लोगों को दूसरे दिन आने को कहा जाता है. जो लोग दूर-दराज से आते हैं, उन्हें आने जाने में काफ़ी दिक़्क़त होती है.  इन सारी अव्यवस्था को जल्द दूर करने व प्रखंड कार्यालय को आमजन के लिए सुगम बनाने की मांग को लेकर 72 घंटे के लिए भूख हड़ताल पर बैठे हैं. मौक़े पर उपाध्यक्ष विनोद सिंह, सदानंद वर्णवाल, राहुल सिंह, शिवानंदन पासवान, राजीव महतो, ओम् शंकर वर्मा,  प्रेम शंकर वर्मा,  राजेश रजक, विष्णु मलिक, राजेश राम,  बिंदेश्वर साव आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही