Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: स्वतंत्रता दिवस पर हर्ल ने सिंदरीवासियों के लिए ओपीडी का दरवाजा खोला

Advertisement
Advertisement

एफसीआइएल ने की तोहफों की बारिश, जगह-जगह लहराया तिरंगा

Sindri: सिंदरी में 77 वां स्वतंत्रता दिवस पर हर्ल खाद कारखाना प्रबंधन और 20 वर्ष पहले बंद हो चुके एफसीआइएल प्रबंधन ने लोगों को घर, अस्पताल सहित कई तोहफों से नवाजा है. हर्ल सीनियर वाइस प्रेसिडेंट दिप्तेन राय ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में सिंदरीवासियों के लिए रोहड़ाबांध जलमीनार स्थित हर्ल हेल्थ सेंटर खोल दिया है. वहीं एफसीआइएल ओएसडी सुरेंद्र सिंह शेखावत ने अतिक्रमण हटाकर सुव्यवस्थित तरीके से सिंदरी के सौंदर्यीकरण की बात कही. उन्होंने कहा कि सिंदरी से संबंधित अवैध कब्जाधारियों को एफसीआइएल लीज पर आवास उपलब्ध कराएगा. सिंदरी के कल्याण केन्द्र में एफसीआइएल ओएसडी, हर्ल प्रशासनिक भवन में हर्ल सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, बीआईटी सिंदरी में कार्यकारी निदेशक डॉ घनश्याम, एसीसी कंपनी में इंजीनियरिंग हेड राजीव कुमार, सिंदरी एसडीपीओ आवास में एसडीपीओ अभिषेक कुमार, सिंदरी थाना में थाना प्रभारी प्रभात कुमार सिंह और गोशाला ओपी में प्रभार प्रभारी प्रदीप कच्छप ने झंडोत्तोलन किया. साथ ही विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों सहित विभिन्न दलों व मंचों के कार्यालयों में झंडोत्तोलन किया गया.

  प्लांट 4-5 दिन में होगा चालू, उत्पादन भी होगा: सीनियर वीपी

हर्ल सीनियर वीपी ने अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि विगत एक अगस्त से सिंदरीवासियों को हर्ल हेल्थ सेंटर में चिकित्सा संबंधी परामर्श दिया जाएगा. सेटलिंग टैंक को सुंदरतम रूप देने के बाद रोहड़ाबांध अंबेडकर चौक का भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा. उन्होंने बताया कि बीएफडबल्यू सुपरहीटर के कारण बंद कारखाना 4 से 5 दिनों में पुनः चालू हो जाएगा. 12 जनवरी को मिनी रैक और 25 जनवरी को पूर्ण नीमकोटेड यूरिया रैक निर्गत किया गया. सस्टेन लोड टेस्ट के साथ 15 अप्रैल को वाणिज्यिक तौर पर यूरिया की पहली खेप निर्गत की गई. इफ्यूएंट ट्रीटमेंट प्लांट और सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को चालू कर दिया गया है. 30 जून को प्रारंभिक स्वीकृति प्रमाणपत्र जारी कर दिया गया है.

एलएसएचएस पद्धति पर प्रबंधन कर रहा काम

सिंदरीवासियों पर आए एफसीआइएल प्रबंधन द्वारा उत्पन्न विकराल समस्या अतिक्रमण हटाओ अभियान पर ओएसडी के स्वतंत्रता दिवस के भाषण पर सिंदरीवासी टकटकी लगाए हुए थे. उन्होंने कहा कि एल एस एच एस की पद्धति पर सारी सुविधाओं के साथ सिंदरी को सुंदरी बनाने में कोई कसर नहीं रखी जाएगी. एल से लीज, एस से शॉप यानी दुकान, एच से हॉस्पिटल और एस से सौंदर्यीकरण की पद्धति पर एफसीआइएल प्रबंधन काम करेगा. दुकान और बाजार को व्यवस्थित किया जाएगा. झुग्गी झोपड़ी में रहनेवालों को दूसरे स्थान पर बसाया जाएगा. सिंदरी से नाता रखनेवाले लोगों को एफसीआइएल आवास लीज पर उपलब्ध कराया जाएगा. इसकी प्रक्रिया 16 अगस्त से शुरू हो जाएगी. एफसीआइएल लीज पर दुकानों के नाम स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू की जाएगी. उन्होंने कहा कि एफसीआइएल से चार गुना अधिक यूरिया उत्पादन करनेवाली कंपनी हर्ल की तरह एक अन्य यूनिट को भी स्थापित किया जाएगा. सिंदरी में आगामी 15 अगस्त 2024 तक मेडिकल यूनिवर्सिटी सहित अस्पताल की रुपरेखा धरातल पर तैयार हो जाएगी. इसके साथ ही एफसीआइएल के पूर्व कर्मियों की बकाया राशि का जल्द भुगतान किया जाएगा. उन्होंने कहा कि सहयोग की जरूरत है, सिंदरी उजड़ेगा नहीं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही