Search

 
 
 

धनबाद : पत्नी का जला हुआ शव एसएनएमएमसीएच में छोड़कर पति फरार

 
Dhanbad : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-mining-department-raids-katrass-model-hardcoke-kiln/">

(Dhanbad) के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पत्नी का जला हुआ शव छोड़कर पति फरार हो गया. जामताड़ा जिले के विद्यासागर का रहनेवाला रिंकू रवानी अपनी पत्नी होलिका कुमारी को एक सितंबर की शाम ऑटो से लेकर अस्पताल पहुंचा था. पत्नी गंभीर रूप से जल चुकी थी. इमरजेंसी विभाग में  इलाज के दौरान कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई. इसकी सूचना मिलते ही पति शव को अस्पताल में ही छोड़कर अपने भाई के साथ चुपके से भाग निकला. सूचना मिलते ही महिला के मायके वाले 2 सितंबर की सुबह अस्पताल पहुंचे, तो उन्हें पूरी घटना की जानकारी मिली. मृतका का भाई मुन्ना रवानी ने कहा कि पति ने उसकी बहन को जलाकर मार डाला. उसने बताया कि उसकी बहन होलिका कुमारी की शादी 3 वर्ष पहले जामताड़ा के रिंकू रवानी से हुई थी. बहन को कोई बच्चा नहीं था. पति दैनिक मजदूरी करता था. वह रोजाना शराब के नशे में होलिका के साथ मारपीट करता था. गुरुवार को उसने होलिका को जला दिया. एसएनएमएमसीएच में उसकी मौत के बाद पकड़े जाने के डर से पति भाग खड़ा हुआ. पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है. पुलिस जांच में जुट गई है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-3-arrested-for-stealing-bccl-cable-in-mahuda-4-bikes-seized/">धनबाद

: महुदा में बीसीसीएल का केबल चोरी करते 3 गिरफ्तार, 4 बाइक जब्त [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही