Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: पति की सड़क दुर्घटना में हो गई मौत, मदद कीजिए हुजूर

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) समाहरणालय में शुक्रवार 17 मार्च को डीसी संदीप सिंह के जनता दरबार में प्रदूषण का मामला जोर शोर से उठा. सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) की जिला संगठन कमेटी के प्रतिनिधियों ने बताया कि पूरा धनबाद गंभीर प्रदूषण की चपेट में है. जिले में जलस्तर तेजी से नीचे जा रहा है.  अनियमित विद्युत आपूर्ति और पीएमसीएच धनबाद की दयनीय स्थिति से आम जनता परेशान है. टुंडी थाना क्षेत्र के ताराटांड़ की रोहिणी देवी ने बताया कि उनके पति की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई है. उनके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं. पति के अचानक चले जाने से आर्थिक संकट से जूझ रही हैं. उन्होंने कहा- मदद कीजिए हुजूर. गोविंदपुर प्रखंड के एक शिकायतकर्ता ने कोविड-19 महामारी पर नियंत्रण के लिए ग्राम पंचायत द्वारा 14वें वित्त आयोग मद की राशि भुगतान नहीं होने की शिकायत की. इसके अलावा जनता दरबार में शिक्षा, जमीन विवाद संबंधी,  ऑनलाइन रसीद, आवास, पेंशन, रोजगार, स्वास्थ्य, राशन कार्ड, मुआवजा, पारिवारिक विवाद, सरकारी योजनाओं में अनियमितता से संबंधित आवेदन भी आए. डीसी ने आम-जनों की शिकायत सुनने के बाद सभी मामलों के तत्काल निष्पादन का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही