Search

धनबाद : हुजूर ! जन्म से ही आंखों से दिव्यांग हूं, शौचालय व घर नहीं होने से दिक्कत हो रही है

Dhanbad : धरनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-38-students-of-dav-munidih-got-gold-medal-in-math-and-science-olympiad/">(Dhanbad)

के डीसी संदीप सिंह ने 28 अप्रैल को जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं.बलियापुर से आए घुटु महतो ने डीसी से कहा- साहब, मैं जन्म से ही आंखों से दिव्यांग हूं. शौचाल व खुद का आवास नहीं होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. काफी उम्मीद लेकर आपके दरबार में आया हूं. टुंडी की रतनपुर पंचायत के कमलपुर गांव निवासी फरियादी ने कहा कि पीडीएस दुकानदार 3 माह में एक बार राशन देता है, जबकि वह हर माह बायोमीट्रिक पहचान लेकर एक कूपन थमा देता है. कहता है कि राशन कम आया है, अगले माह पूर्ति कर देंगे. यही नहीं, राशन देते समय प्रत्येक व्यक्ति से 3 किलोग्राम राशन की कटौती कर देता है. निरसा से आए मंतोष गोराई ने धनबाद के जगजीवन नगर स्थित ब्लाइंड स्कूल में अपने दोनों नेत्रहीन बच्चों का नामांकन कराने के लिए उपायुक्त को आवेदन सौंपा. बताया कि उसके दोनों लड़के जन्म से ही नेत्रहीन है. उपायुक्त ने आवेदन को संबंधित विभाग को अग्रसारित करते हुए जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया. जनता दरबार में शिक्षा, जमीन विवाद, ऑनलाइन रसीद, आवास, पेंशन, रोजगार, स्वास्थ्य, राशन कार्ड, मुआवजा, पारिवारिक विवाद तथा सरकारी योजनाओं में अनियमितता से संबंधित समस्या लेकर लोग पहुंचे थे. डीसी ने सभी का आवेदन लेकर प्राथमिकता के आधार पर उनकी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-54-workers-of-chapapur-colliery-protest-against-cutting-ug-allowance/">

धनबाद : चापापुर कोलियरी के 54 मजदूरों का यूजी भत्ता काटने के खिलाफ प्रदर्शन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp