Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-doctors-employees-were-given-information-about-fire-extinguishing-and-use-of-fire-extinguishers/">(Dhanbad)
के डीसी संदीप सिंह ने 18 अप्रैल को जनता दरबार लगाकर लोगों की शिकायतें सुनीं. जनता दरबार में तोपचांची थाना की शिकायत पहुंची.सफाई कर्मी कुसमा देवी हाड़िन ने डीसी से कहा कि वह पिछले 12 वर्षों से तोपचांची थाना में साफ-सफाई का काम कर रही हैं, लेकिन आज तक किसी तरह का भुगतान नहीं किया गया है. यह काम वह अपनी सास के स्थान पर करती आ रही है. पैसा मांगने पर थाना प्रभारी अभद्र व्यवहार करते हैं.डीसी ने इस मामले को एसएसपी को सौंपा और जांच कराकर कर्रवाई की बात कही. सिंदरी से आए परशुराम स्वर्णकार ने कहा कि राशन कार्ड में बच्चों का नाम नहीं है, जिसके चलते बीपीएल कोटा से स्कूल में उनका नामांकन नहीं हो पा रहा है. उनकी आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि महंगे स्कूल में फीस दे सकें. डीसी ने उनका आवेदन संबंधित अधिकारी को भेजकर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया.जनता दरबार में शिक्षा, जमीन विवाद,ऑनलाइन रसीद, आवास, पेंशन, रोजगार, स्वास्थ्य, राशन कार्ड, मुआवजा, पारिवारिक विवाद, सरकारी योजनाओं में अनियमितता आदि से जुड़े मामले लेकर लोग पहुंचे.डीसी ने सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को हस्तांतरित कर त्वरित करवाई करने का निर्देश दिया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-protest-against-entry-fee-in-golf-ground-park-tussle-with-personnel/">धनबाद
: गोल्फ ग्राउंड पार्क में प्रवेश शुल्क का विरोध, कर्मियों के साथ बकझक [wpse_comments_template]

Leave a Comment