Search

 
 
 

धनबाद: शून्य से शिखर पर पहुंच गया भामसं : सुरेश प्रसाद सिन्हा

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) भारतीय मजदूर संघ का 67 वां स्थापना दिवस पर शनिवार 23 जुलाई को धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ (भा.म.संघ) ने कार्यालय विश्वकर्मा भवन धनबाद में संगोष्ठी की और झंडोत्तोलन व माल्यार्पण कर मिठाई बांटी. मौके पर भामसंघ केन्द्रीय कार्यसमिति सदस्य सुरेश प्रसाद सिन्हा, प्रदेश महामंत्री भामसंघ झा, प्रदेश बृजबिहारी शर्मा, जेबीसीसीआई सदस्य के पी गुप्ता एवं अभाखम संघ के उपाघ्यक्ष अयोध्या मिश्रा मौजूद थे. अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष उमेश कुमार सिंह ने की एवं संचालन संघ के महामंत्री रामधारी ने किया. सुरेश प्रसाद सिन्हा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भामसंघ ने शून्य से शिखर पर पहुंचकर अन्य श्रमिक संगठनों से अलग हटकर अपनी पहचान बनाई है. भामसंघ का उद्देश्य राष्ट्र को वैभव पर पहुंचाना है. उन्होंने कहा कि जिसउद्देश्य से दत्तोंपंत ठेंगडी़जी ने संघ की स्थापना की थी, वह पूरा हो रहा है. प्रदेश के महामंत्री बृजबिहारी शर्मा ने कहा कि राजनीतिक पार्टी से जुडे़ न रहने के बावजूद हमेशा अपनी अलग नीति निर्धारण किया. पश्चिमी  विचारधारा से हटकर स्वदेशी को अपनाया है. राष्ट्र, उद्योग एवं मजदूर हित् को सर्वोपरि मानकर सफर शुरू किया तो फिर पिछे मुड़कर नहीं देखा. मात्र 34 वर्षो के अंतराल में ही संघ तमाम केन्द्रीय श्रमिक संगठनों को पीछे छोड़ते हुए शून्य से शिखर तक पहुंचकर विश्व का सवसे बडा़ श्रम संगठन बना है. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-students-take-inspiration-by-login-on-the-id-of-swaraj-energy-portal-solanki/">धनबाद:

विद्यार्थी "स्वराज एनर्जी पोर्टल" के आईडी पर लॉगिन कर प्रेरणा लें : सोलंकी [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही