Search

 
 
 

धनबाद: सीए के छात्र छात्राओं को आईसीएआई ने किया सम्मानित

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad)  द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया धनबाद शाखा की ओर से सोमवार 25 जुलाई को सीए फाइनल के 16 सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. सभी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह और सर्टिफिकेट दिया गया. बता दें कि धनबाद द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया की ओर से 21 जुलाई गुरुवार को सीए इंटरमीडिएट का परिणाम घोषित किया गया. धनबाद आईसीएआई शाखा के अध्यक्ष सीए संदीप पवार ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. वही इस सम्मान समारोह में सचिव सीए राहुल सुरेका, सिकासा अध्यक्ष नंदकिशोर तुलसियान, कार्यकारी सदस्य सीए एस एस जायसवाल मौजूद थे. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही