Search

 
 
 

धनबाद: आईसीएआई का यूथ फेस्टिवल "आरंभ" एक जुलाई से

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर अकाउंटेंट ऑफ़ इंडिया (आईसीएआई) धनबाद ब्रांच की ओर से सी ए डे के अवसर पर यूथ फेस्टिवल सह रिफ्रेसमेंट कार्यक्रम "आरंभ" का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम एक से तीन जुलाई तक होगा. यूथ फेस्टिवल की शुरुआत फ्लैग होस्टिंग से होगी. इसके बाद आईसीएआई की शाखा से मटकुरिया गोशाला तक रन फॉर हेल्थ का आयोजन किया गया है. रोटरी क्लब धनबाद के सहयोग से स्वच्छ भारत अभियान और पौधरोपण भी होगा. 17 डिग्री में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा. यह जानकारी शनिवार 25 जून को आईसीएआई की जिला शाखा में आयोजित प्रेस वार्ता में सचिव राहुल सुरेका ने दी. उन्होंने बताया कि पहले दिन शाम को कोयला नगर कम्युनिटी हॉल में नाट्य संस्था "द रिदम धनबाद" द्वारा "एक और द्रोणाचार्य" नाटक का मंचन किया जाएगा. मुख्य अतिथि के रूप में बीसीसीएल के सीएमडी शामिल होंगे. दूसरे दिन फुटबॉल और 100 और 400 मीटर रेस इवेंट का आयोजन आईएसएम के ग्राउंड में किया जाएगा. कला भवन में शाम को पांच बजे से बैडमिंटन टूर्नामेंट होगा. तीसरे दिन 3 जुलाई को कोयला नगर कम्युनिटी हॉल में चित्रकला, नृत्य और गायन प्रतियोगिता होगी. शाम को कार्यक्रम का समापन होगा, जिसमें मुख्य अतिथि उपायुक्त होंगे. कार्यक्रम में कानपुर से सीआईआरसी के अध्यक्ष, क्षेत्रीय एवं केंद्रीय परिषद के सदस्य भी आएंगे. रात को पुरस्कार वितरण एवं छात्र एवं सदस्यों के लिए डीजे नाइट का आयोजन किया जाएगा. उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं में 200 विद्यार्थियों के भाग लेने की संभावना है. प्रेस वार्ता में अध्यक्ष संदीप पवार, कोषाध्यक्ष शुभम खंडेलवाल और सिकासा के अध्यक्ष नंदकिशोर तुलस्यान मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-topchanchis-social-worker-ravindra-nath-tiwari-announced-body-donation/">धनबाद

: तोपचांची के सामाजिक कार्यकर्ता रविन्द्र नाथ तिवारी ने की देहदान की घोषणा [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही