Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बरवाअड्डा में युवक को गोली मारने वाले अपराधियों की पहचान, जल्द पकड़े जाएंगे- डीएसपी

Dhanbad :  बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के लोहार बरवा में 13 अप्रैल को एक युवक रोहित ठाकुर उर्फ पिंटू को गोली मारने वाले अपराधियों की पुलिस ने पहचान कर ली है. यह दावा डीएसपी वन अमर कुमार पांडेय ने किया है. उन्होंने 22 अप्रैल को बताया कि घटना में शामिल अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. गोली लगने से गंभीर रूप से घायल रोहित ठाकुर का इलाज दुर्गापुर के मिशन अस्पताल में चल रहा है. ज्ञात हो कि बरवाअड्डा के बड़ा जमुआ निवासी रोहित ठाकुर उर्फ पिंटू 13 अप्रैल को लोहार बरवा टैक्सी स्टैंड के समीप एक झोपड़ी में अपने साथियों के साथ गांजा पी रहा था. तभी एक बाइक पर सवार तीन पहुंचे और पिंटू के साथ बहस करने लगे. दो बदमाशों ने पिंटू को निशाना बनाकर गोली चला दी. पिंटू जान बचाने के लिए वहां से भाग समीप की विंध्यवासिनी टेलीकॉम दुकान में घुस गया. अपराधी भी पीछा करते हुए दुकान में आए और पिंटू को 3 गोलियां मारकर फरार हो गए थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-youth-committed-suicide-by-hanging-himself-in-kumardhubi/">धनबाद

:  कुमारधुबी में युवक ने फांसी लगा कर ली आत्महत्या [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही