Search

 
 
 

धनबाद : ईदु अंसारी बने बलियापुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष

 
Sindri : कांग्रेस कार्यालय बलियापुर में सोमवार 10 अक्टूबर को प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रभारी मदन महतो की उपस्थिति में पार्टी की प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन किया गया. नई कमेटी में ईदु अंसारी को प्रखंड अध्यक्ष चुना गया. वहीं, मोहन मुर्मू, उमाशंकर रजवार, आलोमुनी देवी, शेख तालीम व सुदन महतो उपाध्यक्ष, अयूब अंसारी कोषाध्यक्ष, आफताब आलम, इसराइल, सगीर अंसारी, जलेश्वर मोदी, आनंद मांझी, रवि लाल रजवार, अजीम अंसारी, लक्ष्मण मांझी, शेख शकूर व मोहम्मद फिरोज सचिव सहित 130 कमेटी मेंबर का चयन किया गया है. मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्रभारी मुख्तार खान, बबीता शर्मा, बुद्धदेव महतो,माली गोप आदि मौजूद थे. प्रदेश प्रभारी मदन महतो ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जरूरी दिशा-निर्देश दि,. उन्होंने कहा कि संगठन सशक्तिकरण अभियान के तहत प्रत्येक प्रखंड व नगर में कमेटी गठन किया जाएगा. हर महीने बैठक होगी. जिला परिषद क्षेत्र में मंडल अध्यक्ष का भी चयन किया जाएगा. 31 दिसंबर तक 1000 ऑनलाइन सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया. बूथ कमेटी बनाने व प्रखंड में पदयात्रा कार्यक्रम आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-new-rates-of-dairy-milk-applicable-from-october-11-khatal-operator-is-also-trying-to-increase-the-price/">धनबाद

: डेयरी दूध की नई दरें 11 अक्टूबर से लागू, खटाल संचालक भी दाम बढ़ाने की फिराक में  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही