Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : 50 हज़ार है बकाया तो कटेगी बिजली,अगस्त में 40 करोड़ का टारगेट

Advertisement
Advertisement

जीएम ने अधिकारियों को दिया सर्टिफिकेट केस में तेज़ी लाने का भी निर्देश

Dhanbad : यदि बिजली का बिल 50 हजार रुपये व इससे ज्यादा है तो सावधान हो जाएं, क्योंकि बिजली विभाग न केवल कनेक्शन काट देगा, शर्मिंदा करने के लिए नेम एंड शेम कैम्पेन भी चलाएगा. इससे पूर्व बकायेदारों को नोटिस दिया जाएगा. तय समय तक भुगतान नहीं हुआ तो संबंधित उपभोक्ता के घर, प्रतिष्ठान की बिजली काट दी जाएगी. यह निर्देश जीएम हरेंद्र कुमार सिंह ने 17 अगस्त को कंबाइंड बिल्डिंग स्थित अपने कार्यालय में बिजली अधिकारियों के साथ बैठक में दिया. बैठक में बिजली से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की व आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. बरसात के मौसम में बिजली संबंधित खराबी तुरंत दूर करने को कहा. साथ ही बिजली चोरी रोकने के लिए सर्टिफिकेट केस में तेज़ी लाने का भी निर्देश दिया. अगस्त माह में 40 करोड़ रुपये रेवेन्यू कलेक्शन का लक्ष्य अधिकारियों को दिया गया. बैठक में अधीक्षण अभियंता एसके कश्यप, कार्यपालक अभियंता शिवेंद्र कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही