Search

 
 
 

धनबाद : अनुपमा जीतीं तो जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारेंगी- पूनम देवी

 
Dhanbad : धनबाद नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष पूनम देवी ने धनबाद से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के पक्ष में बुधवार को जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान वह महिला कार्यकर्ताओं के साथ शहर के हीरापुर, अंबेडकर नगर, विनोद नगर, भिस्तीपाडा, गजुवाटांड़, शिव शक्ति नगर, लाहबनी, धैया सहित अन्य इलाकों में गईं और लोगों से कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की. कहा कि यदि चुनाव में अनुपमा सिंह की जीत होती है, तो वह लोकसभा क्षेत्र की जनता के लिए कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का प्रयास करेंगी. साथ ही उनके अधिकार और हक की आवाज संसद तक पहुंचाएंगी. उन्होंने कहा कि अनुपमा सिंह को क्षेत्र की जनता का अपार समर्थन मिल रहा है. वह ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगी. अभियान में संजू देवी, मुन्नी देवी, गीता देवी, शकुन्तला देवी, आशा देवी, जया कुमारी, प्रिया कुमारी, वर्षा कुमारी, ममता देवी, रानी देवी, सोनी देवी सहित दर्जनों महिला कार्यकर्ता शामिल थीं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही