Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बांग्ला भाषा को उचित सम्मान नहीं मिला तो होगा उग्र आंदोलन : बेंगू ठाकुर

Advertisement
Advertisement

समिति ने विधायक अपर्णा सेनगुप्ता को सौंपा पत्र

Nirsa : झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार 25 सितंबर को निरसा के विधायक अपर्णा सेनगुप्ता के आवास पर उन्हें मांग पत्र सौंपा. मांग पत्र में कहा गया है कि झारखंड अलग राज्य बनने के बाद गठित अल्पसंख्यक आयोग में भाषाई अल्पसंख्यक के आधार पर बांग्लाभाषा को पहले सभी सरकारों में स्थान दिया गया था. परंतु इस बार के नामांकित पदों में सरकार ने बांग्ला भाषा को नजर अंदाज करते हुए आयोग के किसी भी पद में स्थान नहीं दिया, जो दुखद व निंदनीय है. बांग्ला भाषी समुदाय सरकार के पक्षपात पूर्ण निर्णय से मर्माहत है. समिति के संस्थापक बेंगू ठाकुर ने कहा कि इस विषय को लेकर पूरे प्रदेश में जनजागरण अभियान चलाया जाएगा. साथ ही सभी विधायकों को मांग पत्र सौंपकर उचित कदम उठाने की मांग की जाएगी. बावजूद सरकार बांग्ला भाषा को उचित सम्मान नहीं देती है तो पूरे झारखंड में उग्र आंदोलन किया जाएगा. उन्होंने बताया कि समिति कल 26 सितंबर को पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को मांग पत्र सौंपेगी. प्रतिनिधिमंडल में निरसा अध्यक्ष बबलू दास, समिति के संस्थापक बेंगू ठाकुर, वरुण चौधरी, सुबल तिवारी, नेपाल गोराई,  डॉक्टर जगन्नाथ तिवारी, विवेक मोदक, अमोल दे, आशा कुंभकार, उत्तम दास, ललित बाउरी, काजल पाल आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही