Search

 
 
 

धनबाद : भाजपा में दम है तो ढुल्लू महतो की संपत्ति की सीबीआई जांच कराए- संतोष सिंह

 

बाघमारा विधायक के बयान पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष का पलटवार

Dhanbad : धनबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बाघमारा से भाजपा विधायक ढुल्लू महतो के बयान पर पलटवार किया है. शुक्रवार को जारी प्रेस बयान में भाजपा और ढुल्लू महतो को खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर भाजपा में दम है, तो ढुल्लू महतो के विधायक बनने के बाद की उनकी संपति की जांच सीबीआई से कराने के लिए झारखंड सरकार और केंद्र सरकार के पास आवेदन दे. झारखंड में भाजपा शासनकाल मुख्यमंत्री रघुवर दास का ढुल्लू महतो को वरदहस्त प्राप्त था. मुख्यमंत्री की शह पर बाघमारा विधायक ने जिले में जमकर आंतक मचाया और कोयला तस्करों से रंगदारी की वसूली की. उस समय आउटसोर्सिंग कंपनियों को धमकाकर कोलियरियों से 500 रुपए प्रति टन की दर से वसूली की गई. ढुल्लू महतो बताएं कि धनबाद का हार्डकोक इंडस्ट्रीज एसोसिएशन किसके आंतक के खिलाफ हड़ताल पर गया था. कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि बाघमारा क्षेत्र में ढुल्लू महतो के संरक्षण में आज भी कोयले की तस्करी हो रही है. उन्होंने चुनौती दी कि यदि बाघमारा विधायक भगवान राम को मानते हैं, तो उनकी सौगंध खाकर कहें कि उन्होंने कोयला तस्करी और रंगदारी से पैसा नहीं कमाया है. संतोष सिंह ने कटाक्ष करते हुए कहा भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह धन पशुओं के चरवाहा हैं. वह प्रेस कॉन्फ्रेंस में बैठते जरूर हैं, लेकिन बोलते सिर्फ पूंजीपति नेता हैं. सच्चाई यह है कि धनबाद में कोयले की तस्करी भाजपा नेताओं की शह पर हो रही है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/former-dhanbad-ssp-sanjeev-kumar-was-the-leader-of-coal-thieves-dhullu-mahato/">धनबाद

के पूर्व एसएसपी संजीव कुमार थे कोयला चोरों के सरदार :  ढुल्लू महतो
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही