Search

धनबाद:  एलाइजा छोड़ अन्य जांच से डेंगू की पुष्टि की तो होगी कार्रवाई

निजी अस्पताल व जांच घरों पर रखी जा रही निगरानी, नोटिस भेजने की भी तैयारी

Dhanbad : सरकारी व निजी जांच घरों में डेंगू की जांच विभिन्न तरह से की जा रही है. परंतु स्वास्थ्य विभाग सिर्फ एलाइजा टेस्ट को ही वैध मानता है. अन्य किसी भी जांच रिपोर्ट के आधार पर डेंगू की पुष्टि नहीं की जा सकती है. सिविल सर्जन डॉ सीबी प्रतापन बताते हैं कि डेंगू अधिसूचित बीमारी है. सरकारी अस्पतालों एवं स्वास्थ्य संस्थानों में एलाइजा जांच से ही इसे वैध माना जा सकता है. कहा कि निजी अस्पताल और अन्य जांच घर एनएस 1 का सहारा ले रहे हैं, जबकि यह केवल बुखार की स्क्रीनिंग करता है. स्वास्थ्य विभाग ऐसे जांच घरों को नोटिस भेजने की तैयारी कर रहा है, जो एनएस 1 जांच के बाद डेंगू की घोषणा कर रहे हैं. सिविल सर्जन का कहना है कि डेंगू को लेकर पैनिक करनेवाले संस्थानों पर कार्रवाई हो सकती है. डेंगू की जांच के लिए एलाइजा टेस्ट ही मान्य है. वर्तमान में जांच की सुविधा मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी लैब में उपलब्ध है.

 जांच के नाम पर वसूल रहे मोटी रकम

एनएस 1 जांच के नाम पर मरीज के परिजनों से दो हजार रुपये तक वसूले जा रहे हैं. सिविल सर्जन के समक्ष कई ऐसी शिकायत भी पहुंची है. रिपोर्ट को आधार बताकर कई लोगों को डेंगू पॉजिटिव बताया जा रहा है. सिविल सर्जन डॉ प्रतापन ने कहा कि ऐसे निजी अस्पताल व जांच घरों को चिह्नित किया जा रहा है, जो मोटी रकम लेकर एनएस 1 टेस्ट कर रहे हैं. निर्देश दिया जा रहा है कि यदि अस्पताल को लगे कि मरीज को डेंगू की संभावना है, तो तुरंत स्वास्थ्य विभाग को सूचना दे. ताकि मरीज की स्क्रीनिंग की जा सके. निर्देश को नहीं मानने वाले संस्थान पर कार्रवाई होगी.

  बारिश में पनप रहे मच्छर

जिला मलेरिया सलाहकार रमेश कुमार सिंह कहते हैं कि बरसात में डेंगू के लार्वा अधिक पनपते हैं. कई जगह गंदगी की वजह से बरसात का पानी जमा हो रहा है और डेंगू फैलाने वाले मच्छर बढ रहे हैं. ऐसे मच्छर साफ पानी में ही प्रजनन करते हैं. यही वजह है कि जगह-जगह लार्वा मिल रहा है. लोगों से अपील की जा रही है कि अपने आसपास सफाई रखें. बरसात का पानी जमा नहीं होने दें. ब्लीचिंग का छिड़काव करें. मच्छरदानी जरूर लगाएं.

 निगम का कचरा वाहन कर रहा जागरूक

गुरुवार से निगम के कचरा वाहन की सहायता से डेंगू से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है. अब लोगों को गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल के गानों के साथ डेंगू से बचाव, लक्षण व ईलाज की जानकारी भी दी जा रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//