Search

धनबाद : तालाब से कब्ज़ा नहीं हटा तो करेंगे सामूहिक आत्मदाह

महावीर नगर के स्थानीय लोगों ने अंचल कार्यालय का किया घेराव
Dhanbad : धनबाद के महावीर नगर के रहने वाले स्थानीय लोगो ने भू माफियाओं के खिलाफ़ आवाज़ बुलंद करते हुए मंगलवार 25 जुलाई को अंचल कार्यालय का घेराव किया. लोग तलाब को भू माफियाओं के कब्जे से मुक्त कराने की मांग कर रहे हैं. स्थानीय अनिल यादव ने बताया कि अंचल अधिकारी को पहले भी तालाब पर अवैध कब्ज़े की जानकारी दी गई थी. जिसके बाद अंचल अधिकारी ने कुछ लोगों को चिह्नित कर नोटिस भी दिया था. बावजूद तालाब में मिट्टी भराई कर निर्माण किया जा रहा है. स्थानीय बुजुर्ग ने कहा कि एक तरफ सरकार जल संचय के लिए नई-नई योजना ला रही है. दूसरी तरफ भू माफिया तलाब पर कब्ज़ा कर उसका अस्तित्व मिटा रहे हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से भी जांच कर कार्रवाई की मांग की है. महिलाओं ने कहा कि उन्हें पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है. दूसरों के घरों से उन्हें पानी लेना पड़ रहा है. अगर जल्दी तलाब को अतिक्रमण मुक्त नहीं कराया गया तो महिलाएं सामूहिक आत्मदाह करेंगी. यह">https://lagatar.in/dhanbad-state-congress-general-secretary-met-dc-regarding-public-problems/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : जनसमस्याओं को लेकर प्रदेश कांग्रेस के महासचिव ने डीसी से मुलाकात [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//