Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : कहीं भी बाल विवाह की जानकारी मिले तो तुरंत दे सूचना- बीडीओ

Katras : झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट की ओर से बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियान के तहत 17 मई को बाघमारा प्रखंड कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बीडीओ सुनील कुमार प्रजापति ने कहा कि बाल विवाह कानूनन के साथ-साथ सामाजिक अपराध भी है. बाल विवाह से किशोरी की मानसिक व शारीरिक क्षति होती है. स्वस्थ्य समाज निर्माण में बाल विवाह सबसे बड़ी बाधा है. उन्होंने बाल विवाह प्रथा समाप्त करने को लेकर ट्रस्ट के कार्यों की सराहना की. उन्होंने लोगों से कहा कि बाल विवाह की जानकारी जहां कहीं भी मिले, इसकी सूचना तुरंत कार्यालय को दें, ताकि समय पर उचित करवाई की जा सके. बाल विवाह पर किशोरी लीडर्स के  प्रश्नों का जवाब उन्होंने बारी बारी से दिया. ट्रस्ट के संस्थापक शंकर रवानी ने कहा कि संस्था बाल विवाह, बाल तस्करी व बाल मजदूरी के खिलाफ सघन जागरूकता अभियान चला रही है. मौके पर हलीमा एजाज, बिनोद महतो, अजय कुमार तिवारी, पुजा कुमारी, माला देवी, किरण कुमारी, बेबी कुमारी, सोनाली, ज्योति, सुजाता, जोसना, तुलसी, बंदना, चिंता, नेहा, खुशी, रानी, एलिश, समूल, मुश्कान, शानिया, वंदना सहित अन्य सदस्य व ग्रामीण मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-rudra-mahayagya-ends-with-bhandara-in-katras-devotees-receive-mahaprasad/">धनबाद

: कतरास में भंडारा के साथ रुद्र महायज्ञ का समापन, भक्तों ने ग्रहण किया महाप्रसाद [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही